अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि शुरुआत में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 20 महिलाओं को डिजिटल-वित्तीय और बुनियादी विपणन कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में महिलाओं की आजीविका क्षमताओं को बढ़ाने के लिए प्रशासन और फुलकारी की प्रतिनिधि मीनाक्षी खन्ना के बीच एक संयुक्त समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। प्रथम चरण के दौरान 20 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता की ट्रेनिंग दी जाएगी। डीसी ने बताया कि इसका उद्देश्य लक्षित कौशल विकास के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण दो स्तरों बेसिक कंप्यूटर साक्षरता और एडवांस्ड टेली पर आयोजित किया जाएगा।


