लुधियाना| दयाल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी सुधीर पाल ने अंडर-17 कराटे, साहनेवाल जोनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल बलबीर कौर और डायरेक्टर कमल दयाल ने बधाई दी। दोनों ने सुधीर के खेल प्रदर्शन की सराहना की और उसे आगे भी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह जीत न केवल विद्यार्थी बल्कि संस्थान के लिए भी गर्व का क्षण है। सुधीर की इस सफलता से स्कूल में उत्साह का माहौल है।