गढ़वा | गढ़वा की धरती से सनातन के दिव्य प्रकाश पुंज को सम्पूर्ण विश्व में आच्छादित करने को संकल्पित सनातनियों की दिव्य और आलौकित टीम मानस मंडली गढ़वा की ओर से अरुण दुबे की अगुवाई और समन्वयक द्वारिका पांडेय के निर्देशन में मंगलवार को श्री रामलला मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार को अनवरत सुंदरकांड का संगीतमय वाचन करने वाले 80 से ज्यादा विद्वान सनातनियों का यह 554 वां मानस महा महोत्सव होगा। मंगवार को शाम 6.30 बजे प्रारंभ होने वाले इस मानस पाठ में गढ़वा जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों से कई विभूतियां शामिल होंगी। इसके पूर्व शाम 5.30 बजे शाम में उभरते सनातनी युवा मंडली की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मानस पाठ के बाद भगवान की आरती होगी।


