माफी मांगने के बाद करण औजला भारत पहुंचे:​​​​​​​MF गबरू गाने पर पंजाब महिला आयोग ने जारी किया था नोटिस, जल्द व्यक्तिगत तौर पर पेश होंगे

पंजाबी सिंगर करन औजला और हनी सिंह ने अपने गानों में इस्तेमाल हुई भाषा के लिए दोनों सिंगरों ने पंजाब महिला आयोग से माफी मांग ली थी। नोटिस जारी होने के बाद अब गायक करन औजला भारत लौट आए हैं। सोमवार को देर शाम करन औजला मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) पर लैंड हुए। बता दें कि जल्द करन औजला पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन लाली गिल के समक्ष पेश हो सकते हैं। क्योंकि उन्हें निजी तौर पर पेश होने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था। साथ ही साथ पंजाब पुलिस की ओर से एआईजी यादविंदर सिंह सिद्धू आयोग के पास पहुंचे थे और उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी सौंपी थी। रिपोर्ट में भी जल्द व्यक्तिगत रूप से दोनों के पेश होने की बात कही गई थी। औजला के MF गबरू गाने पर खड़ा हुआ था विवाद पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा था कि सोशल मीडिया पर हनी सिंह और करण औजला के गाने सुने उन्होंने खुद सुन हैं। आयोग ने पुलिस को लिखा था कि हनी सिंह के गाने ‘मिलेनियर’ में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल हुई है। वहीं, करण औजला के गाने ‘एमएफ गबरू’ में भी महिलाओं के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग हुआ है, जो पूरी तरह गलत है। महिला आयोग ने डीजीपी को आदेश दिए था कि चंडीगढ़ की पंजाब पुलिस एक अधिकारी को इस मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देश दे। पहले भी विवाद में रहे दोनों सिंगर करण औजला विवाद (दिसंबर 2024)- चंडीगढ़ में उनके शो के दौरान गानों में शराब को प्रमोट करने के आरोप लगे थे। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद शो के दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें ऐसे गाने गाने से रोका था। हनी सिंह विवाद (मार्च 2025)- 23 मार्च को शहीदी दिवस के दिन चंडीगढ़ में उनके शो को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई थी। पार्टी ने प्रशासक को पत्र लिखकर कहा था कि इस दिन शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी, और ऐसे कार्यक्रम युवाओं पर गलत असर डाल सकते हैं। हनी सिंह ने उस दिन ‘मैं फैन सिंह भगत सिंह’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *