अमृतसर | अगस्त में पहली बार 11वें दिन सोमवार को पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया। दिनभर गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया। हालांकि शाम के समय बादल छाए मगर कुछ उमस से खास राहत नहीं मिली। सोमवार को दिन का पारा 36.3 डिग्री दर्ज किया गया जो 24 घंटे पहले 34.6 डिग्री था। वहीं रात का पारा भी 2 डिग्री बढ़कर 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 और 13 अगस्त को बादल छाए रहेंगे और 14 अगस्त को बारिश के आसार हैं। वहीं 15 अगस्त को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 16 और 17 अगस्त को तेज बारिश व तूफान की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।


