पंजाब में सेमीकंडक्टर प्लांट को मंजूरी:केंद्रीय कैबिनेट का फैसला, मोहाली में हाई-टेक पार्क बनेगा, AI तकनीक को मिलेगी बढ़त

पंजाब में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में देशभर में कुल 4 प्लांट लगाने का फैसला हुआ है, जिनमें पंजाब, ओडिशा और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इन प्लांट्स पर कुल 4,594 करोड़ रुपए की लागत आएगी। परियोजना से आने वाले समय में युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बनेंगे। पंजाब सरकार इस प्रोजेक्ट पर पहले से काम कर रही है। मोहाली में सेमीकंडक्टर बनेगा पार्क
मोहाली में सेमीकंडक्टर पार्क बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसी महीने चंडीगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर राज्य को देश का अग्रणी सेमीकंडक्टर हब बनाने की रणनीति तैयार की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब में मजबूत सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम के विकास के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर चिप्स आज हर आधुनिक तकनीक का आधार हैं, जो बुनियादी डिवाइस से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक को शक्ति देती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह उद्योग वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था में 20 से 23% की वार्षिक दर से योगदान कर रहा है। पंजाब सरकार मोहाली में इस उद्योग के लिए विशेष सेमीकंडक्टर पार्क स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *