लुधियाना में रेहड़ी चालक और दामाद को पीटा, VIDEO:इमिग्रेशन कंपनी मालिकों ने लाठी-डंडों से मारा, 18 हजार रुपए उधार लिए थे

लुधियाना में बीच बाजार में रेहड़ी चालक और उसके दामाद को इमिग्रेशन कंपनी मालिकों ने बेरहमी से पीटा। पीड़ित कमलजीत सिंह कड़ी-चावल की रेहड़ी लगाता है। उसने इमिग्रेशन कंपनी मालिकों से 18 हजार रुपए उधार लिए थे। घटना खन्ना की जीटीबी मार्केट की है। मामला सोमवार शाम का है, जिसकी वीडियो आज वायरल हुई है। मलजीत के बेटे के अनुसार, शुरुआती तीन महीने तक किस्तें समय पर दी गईं। पिता के ऑपरेशन के कारण स्टॉल बंद रहा और पिछले तीन महीने से किस्तें नहीं चुका पाए। जब परिवार ने स्टॉल दोबारा शुरू किया, तो आरोपी अपने साथियों के साथ आए और सामान ले गए। दो महीने में पैसा लौटाने की बात हुई थी
पीड़ित ने सिटी थाना-2 में शिकायत दर्ज करवाई। समझौते के तहत दो महीने में पैसा लौटाने की बात हुई। पुलिस ने सामान वापस करने के निर्देश दिए। पीड़ित का आरोप है कि सारा सामान वापस नहीं मिला। सोमवार को जब कमलजीत और उनका दामाद अमित कुमार सिलेंडर लेने पहुंचे, तो आरोपियों ने लाठियों और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे पक्ष के गुरदीप सिंह ने इसे आपसी विवाद बताया। जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *