बलौदाबाजार में 6 कृषि केंद्र को नोटिस जारी:कृषि और राजस्व विभाग की छापामार कार्रवाई, एक का कीटनाशक जब्त, स्टॉक रजिस्टर में भी गड़बड़ी मिली

बलौदाबाजार में कृषि विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कृषि केंद्रों पर छापेमारी की। जांच में अनियमितताएं मिलने पर 6 केंद्रों को नोटिस जारी किए गए। एक केंद्र का कीटनाशक और फंफूदीनाशक जब्त किया गया। एसडीएम अमित गुप्ता की अगुआई में टीम ने प्रवीण इंटरप्राइजेज और नवीन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। नवीन ट्रेडर्स में कीटनाशकों का स्रोत प्रमाण पत्र नहीं मिला। स्टॉक और रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। स्टॉक रजिस्टर और बिल बुक का रखरखाव ठीक नहीं था। इसलिए उन्हें नोटिस दिया गया। नहीं मिला कीटनाशकों का स्रोत प्रमाण पत्र प्रवीण इंटरप्राइजेज में कीटनाशकों का स्रोत प्रमाण पत्र नहीं मिला। इस वजह से यहां से कीटनाशक और फंफूदीनाशक जब्त कर लिया गया। पलारी में एसडीएम दीपक निकुंज की टीम ने किसान सेवा केंद्र और कृषि सेवा केंद्र की जांच की। यहां स्टॉक रजिस्टर निर्धारित प्रारूप में नहीं था। भौतिक स्टॉक और रजिस्टर में दर्ज स्टॉक में अंतर विभाग को मासिक जानकारी भी नियमित रूप से नहीं दी जा रही थी। वहीं भाटापारा में एसडीएम अभिषेक गुप्ता की टीम ने कृषि सोपान और न्यू साहू कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां भौतिक स्टॉक और रजिस्टर में दर्ज स्टॉक में अंतर मिला। इस कारण इन केंद्रों को भी नोटिस जारी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *