रायपुर के 3 दोस्तों का धमतरी में मर्डर…VIDEO:धारदार हथियार से मारा, विक्ट्री-पोज में ली सेल्फी; लाश देख बेहोश हुई बहन, बदमाशों का निकला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर के 3 दोस्तों का मर्डर हुआ है। ढाबे के बाहर हुए विवाद में 3 दोस्तों को 8 बदमाशों ने धारदार हथियार से मार डाला। 2 युवकों ने भागकर जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर राजनीति भी शुरू हो गई है। रायपुर में युवकों की लाश जैसे ही घर पहुंची, मां और बहन बेहोश होकर गिर पड़ी। बहन ने कहा कि एक बेगुनाह को मार दिया गया और पुलिस सोती रही। वारदात में 30 से ज्यादा लोग शामिल थे। वहीं इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नहीं, जंगल राज चल रहा है। बता दें कि कार सवार 5 युवक सोमवार (11 अगस्त) की रात धमतरी घूमने निकले थे। तभी ग्राम भोयना के पास स्थित अन्नपूर्णा ढाबे में कुछ पूछने के लिए रुके। इस दौरान ढाबे में पहले से 8 लोग बिल पेमेंट को लेकर विवाद कर रहे थे। नशे में धुत बदमाशों ने युवकों से गाली-गलौज की। इसी बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, पहले बहस हुई फिर बात मारपीट तक आ गई। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 3 नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों का सिर मुंडवाकर जुलूस भी निकाला है। पहले ये 5 तस्वीरें देखिए… हमलावर पहले एक दोस्त को 100 मीटर तक दौड़ाते हुए ले गए और उसके सीने पर धारदार हथियार से वार किया। सभी बदमाश नशे में थे और ढाबे में गाली-गलौज कर रहे थे। जो भी आता उसे मार रहे थे। वारदात के बाद 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इनमें 3 नाबालिग शामिल है। इस दौरान वाहन में बैठे आरोपियों ने विक्ट्री साइन दिखाकर सेल्फी भी ली। घर का इकलौता बेटा था आलोक मारे गए युवक रायपुर के संतोषी नगर और सेजबहार क्षेत्र के रहने वाले थे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक सूरज तांडी और नितिन तांडी मौसेरे भाई थे। वहीं आलोक ठाकुर अपने घर का इकलौता बेटा था। 2015-16 में पिता का एक्सीडेंट में पैर कट गया, उन्होंने सदमे में सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से आलोक ही घर संभाल रहा था। परिवार वालों का आरोप है कि वारदात में 30 लोग शामिल थे। जो पकड़े गए हैं, वो मुख्य आरोपी नहीं है। 1 किलोमीटर दौड़ाकर मारे हैं। दोपहर में तीनों दोस्तों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। वारदात के बाद आरोपियों ने सेल्फी ली रायपुर से धमतरी घूमने गए थे 5 दोस्त मृतकों की पहचान सूरज तांडी और नितिन तांडी (दोनों संतोषी नगर निवासी) और आलोक ठाकुर (सेजबहार निवासी) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त रायपुर के अलग-अलग इलाकों में रहते थे और घूमने के लिए धमतरी आए थे। आलोक पेटी ठेकेदार का काम करता था, जबकि सूरज और नितिन ड्राइवरी करते थे। जिस ढाबे में वारदात हुई वो सिहावा रोड पर स्थित है। ढाबे में आने वालों से बहस कर रहे थे बदमाश SP सूरज सिंह परिहार ने बताया कि ढाबे में बदमाश खाना खा रहे थे और नशे में धुत थे। ढाबे वाले के साथ बिल पेमेंट को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद ढाबे के पास ही कार से कुछ युवक उतरे। इस दौरान बदमाश ढाबे की कुर्सी तोड़ रहे थे। कार से उतरे युवकों ने उन्हें रोका। इसी बात पर रायपुर के युवकों और बदमाशों के बीच विवाद हुआ। मुख्य आरोपी गोपी दीवान ने 3 लोगों को धारदार हथियार से मारा। जिससे 3 दोस्तों की जान चली गई। शराब के नशे में की वारदात इस मामले में देर रात ही 8 लोगों को पकड़ लिया गया था, जिसमें 3 नाबालिग भी शामिल है। एसपी ने बताया कि आरोपी रोजी मजदूरी का काम करते हैं, जिनके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। एसपी ने यह भी बताया कि शराब के नशे में यह वारदात की गई है। सुशासन नहीं जंगल राज चल रहा- बैज पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीती रात को तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी जाती है और वह सभी रायपुर के युवा है। रायपुर राजधानी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट हो जाती है। रायपुर में एक डिलीवरी बॉय की चाकू मार कर हत्या कर दी जाती है। आखिर सरकार कहा है? कौन चला रहा है सरकार? लॉ एण्ड ऑर्डर कहां पर है? ये किसकी जिम्मेदारी है? छत्तीसगढ़ में सुशासन नहीं जंगल राज चल रहा है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। ज्यादा से ज्यादा पुलिस लगाई जाए- भाजपा वारदात के बाद भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा- लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि मंडल एसपी से चर्चा करने पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर हर सेंसिटिव इलाकों में अधिक से अधिक पुलिस लगाई जाए। रंजना साहू ने पिछली सरकार को कोसते हुए कहा कि महिला कमांडो को कांग्रेस की सरकार में कोई महत्व नहीं दिया गया। अब महिला कमांडो को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। आरोपियों के वाहन में बैठकर पोज देने वाली फोटो पर कहा कि यह शर्म की बात है। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया है- ………………………………. छत्तीसगढ़ में क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. रायपुर में पेट्रोल-पंप मैनेजर के मर्डर का LIVE VIDEO:रात में 50 रुपए का पेट्रोल डलवाने आए बदमाश; पैसे लूटे, गले पर गोदा चाकू रायपुर में बुधवार देर रात पेट्रोल पंप के मैनेजर की 2 बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बदमाश पेट्रोल डलवाने के बाद मैनेजर से पैसे छीनने लगे। जब मैनेजर ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू मैनेजर के गले के पास लगा। पढ़ें पूरी खबर 2. रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड का नया CCTV VIDEO:प्रत्यक्षदर्शी बोला-मेरे सामने घसीटकर ले गए पेटी, लिफ्ट में सड़ने की बदबू आई तो शक हुआ रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड में दैनिक भास्कर को एक नया एक्सक्लूसिव CCTV वीडियो मिला है। इसमें आरोपी लाश को बिल्डिंग से उतारकर बाहर ले जाते दिख रहे हैं। बिल्डिंग में रहने वाले एक युवक ने इसे खुद देखा भी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *