मीरा पर विवादित बयान, कानून मंत्री ने मांगी माफी:कहा था- मीरा को पति नहीं, देवर तंग करता था; राजपूत समाज ने जताया था विरोध

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मीरा पर दिए विवादित बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा- मैं मीरा के भजन गाता हूं। उनका अपमान नहीं कर सकता हूं। बीकानेर सांसद मेघवाल ने 23 दिसंबर को सीकर में कहा था कि ‘मीरा को पति नहीं, देवर तंग करता था’। उनके इस बयान का लगातार विरोध हो रहा है। राजपूत समाज ने बयान पर आपत्ति जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब मेघवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है। मेघवाल ने कहा था- देवर मीरा से शादी करना चाहता था
सीकर के पिपराली स्थित श्रीश्याम गोशाला के स्थापना दिवस समारोह में कानून मंत्री ने कहा था- मीरा मेड़ता में जन्मी और शादी चित्तौड़गढ़ की थी। हम इतिहास में पढ़ते हैं कि मीरा के पति ने उन्हें तंग किया, लेकिन ऐसा नहीं है। मीरा के पति एक साल जिंदा रहे और खानवा के युद्ध में उनकी मृत्यु हो गई थी। मीरा के पति की मृत्यु होने के बाद उनका देवर राणा बना था। तब राणा ने मीरा से कहा था कि उससे शादी करें। मीरा को उसका पति नहीं, देवर (राणा) तंग करता था। इतिहास में कुछ चीजें अलग लिखी गईं और इसका संशोधन भी होता रहता है। इसका संशोधन करने का काम भी हमारा ही है। अब कहा- मेरा जीवन मीरा के आदर्शों से प्रेरित गुरुवार शाम वीडियो में मेघवाल ने कहा- भारतीय भक्ति परंपरा में मां मीरा का स्थान भक्त शिरोमणि का है। मां मीरा ने कृष्ण भक्ति के माध्यम से देश में भक्ति भाव का संचार किया है। मेरा जीवन बचपन से ही मां मीरा के आदर्शों से प्रेरित रहा है। मैं अपने कार्यक्रमों में लगातार उनके भजनों को गाता हूं और उनके व्यक्तित्व से मुझे बहुत प्रेरणा भी मिली। खाचरियावास बोले- मेघवाल को समाज माफ नहीं करेगा पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी मेघवाल के बयान पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम ने भक्त शिरोमणि मीरा के लिए बहुत ही गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। भगवान श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी भक्त जिनके चर्चे पूरी दुनिया में मशहूर हैं। देश और दुनिया के करोड़ों लोगों में मीराबाई के प्रति अपार श्रद्धा है। ऐसी भक्त शिरोमणि मीरा के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले को समाज माफ नहीं करेगा। ‘नाक रगड़ कर मांगनी होगी माफी’
इससे पहले, केंद्रीय मंत्री के बयान पर युवा शक्ति संयोजन के मुख्य ध्वजवाहक शक्ति सिंह बांदीकुई ने वीडियो जारी कर कहा था- इतिहास पर हमले दर हमले हो रहे हैं। अब तो सरकार के कानून मंत्री तक हमारे आदर्शों और परंपराओं पर भद्दे बयान देने से नहीं चूक रहे। मंत्री ने मीरा बाई के जीवन और हमारे गौरवशाली इतिहास के बारे में किए गए मनगढ़ंत दावों से न केवल क्षत्रिय समाज बल्कि पूरे सनातनी समाज की भावनाओं को आहत किया है। शक्ति सिंह ने कहा था- केंद्रीय मंत्री को बयान के लिए जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा राजपूत समाज देशव्यापी आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा था- केंद्रीय मंत्री को नागौर जिले के मेड़ता में स्थित मीराबाई मंदिर में जाकर नाक रगड़ कर माफी मांगनी होगी, अन्यथा समाज उन्हें माफ नहीं करेगा। यह खबर भी पढ़ें… ‘संघवालों को राजस्थान में कोई पैर नहीं रखने देता था’:कटारिया बोले- हमसे एलर्जी थी, कहते थे तुम्हें जगह दी तो सरकार रास्ता बंद कर देगी​​​​​​​ पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा- राजस्थान में संघ वालों को कोई पैर रखने की जगह नहीं देता था। कोई ग्राउंड नहीं देता था। हमसे लोगों को इतनी एलर्जी थी कि वे कहते कि अगर हम तुम्हें जगह देंगे तो सरकार हमारे रास्ते बंद कर देगी।​​​​​​​ (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *