छ्त्तीसगढ़ के बस्तर में भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल हुए। वहीं जगदलपुर के सभी 48 वार्डों में भी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। कल गीदम में भी निकलेगी। भाजपा का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बस्तर जिले के सभी 13 मंडलो में कार्यकर्ता आम जनता को जोड़कर जोर-शोर से तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। जगदलपुर शहर के भी सभी वार्डों में घर-घर में सम्मान के साथ तिरंगा लगाने में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं। आज मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय भवन में जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लगाया। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने निवास में तिरंगा लगाने और अन्य लोगों को भी अपने घरों में तिरंगा लगाने प्रेरित करने कहा। वहीं लोहंडीगुड़ा मंडल में तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। कल गीदम में निकलेगी तिरंगा यात्रा कल यानी बुधवार को दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। गीदम के पुराने बस स्टैंड से इसकी शुरुआत होगी। वहीं भाजपा के लोगों के साथ ही शहर के व्यापारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहेंगे।


