1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार:शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर दर्जनभर लोगों से ठगे पैसे, पाटर्नर की तलाश में पुलिस

शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के बदले जमीन और कैश देने का लालच देकर करीब 1 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर ठग को राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 1 दर्जन से ज्यादा लोगों को शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट के बहाने झांसे में लिया था। आरोपी का नाम अभिलाष मसीह है। इस मामले में उसका एक और साथी प्रवीण मसीह अब भी फरार है, जिसकी तलाश में राजेंद्र नगर पुलिस लगातार जुटी हुई है। दवा व्यापारी भागीरथी यादव ने 3 अगस्त को न्यू राजेंद्र नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों जीवन लाल की मुलाकात अगस्त 2024 में आरोपियों से हुई थी, जिसके बाद ठगी की पूरी योजना बनाई गई। राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपियों ने शेयर मार्केट में पांच लाख रुपए लगाने पर 1 हजार स्क्वायर फीट जमीन और छह लाख रुपए प्रतिमाह कैश रिटर्न देने का वादा किया था। तय समय आने के बाद भी आरोपियों ने जब जमीन नाम नहीं की, तो पैसा और दस्तावेज मांगे। आरोपी टालमटोल करते रहे और फिर ऑफिस बंद कर दिया, तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने अपने दोस्त को जानकारी दी। पीड़ित के दोस्त ने आरोपियों के बारे में पता किया, तो पता चला कि आरोपियों ने 10 और लोगों से ठगी की है। सभी पीड़ित एकजुट होकर थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने जांच की और आरोपी अभिलाष मसीह को गिरफ्तार किया। अभिलाष मसीह के फरार पाटर्नर प्रवीण मसीह को पुलिस तलाश रही है। आरोपियों ने इन पीड़ितों से इतना ठगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *