स्वास्थ्य व्यवस्था की कमी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:पखांजुर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर करने, ब्लड बैंक खोलने की मांग

कांकेर जिले के पखांजुर सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने 11 अगस्त से नया बाजार बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। कांग्रेस का कहना है कि परलकोट क्षेत्र के करीब 2 लाख लोग पखांजूर सिविल अस्पताल पर निर्भर हैं। प्रदर्शन के पहले दिन 15 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दरअसल, कांग्रेस ने सात सूत्री मांगें रखी हैं। इनमें पखांजूर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को दूर करना शामिल है। साथ ही ब्लड बैंक की सुविधा, लैब में आवश्यक जांच उपकरण और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं तक जारी रहेगा आंदोलन जिला अध्यक्ष सुभदा सलाम ने कहा कि पखांजूर सिविल अस्पताल अब मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। यह आंदोलन जनता के हित में है और मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया पहले दिन धरने में कांग्रेस कार्यकर्ता राजदीप हालदार, रूपसिंह पोटाई, इन्द्रजीत विश्वास, मनीषा जायसवाल, देवली नुरेटी, सुप्रकाश मल्लिक, गोपाल केंद्र, भुवन बढ़ाई, सिद्धार्थ बढ़ाई, अरुता हालदार, अनिवास राय, नीलाक्षी विश्वास, दिपांकर सरकार, विक्रम मल्लिक, रमन सरकार सहित अन्य कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकताओं ने हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *