भास्कर न्यूज|लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत बीजेपी युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिले के शहरी क्षेत्र स्थित ललित नारायण स्टेडियम से यात्रा शुरू होकर बरवाटोली चौक, ईस्ट गोला रोड, महावीर चौक, गुदरी बाजार होते हुए सोमवार बाजार, अमला टोली, सुभाष चौक से न्यू रोड होते हुए शहर में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस दौरान महापुरुषों के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से बीजेपी के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा, नेता सुभाष चंद्र बोस, देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित किया। पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम देश भक्ति का संदेश दे रहे हैं और लोगो में स्वतंत्रता दिवस को लेकर काफी उत्साह है। जिस प्रकार से भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को जवाब दिया है। उससे भी उत्साह बड़ी है और आज हम पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाल रहे है। कार्यक्रम पर जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम विजय उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यह हमारे देश की सैन्य शक्ति और कुशल नेतृत्व के साथ देश के नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य भी बनता है कि सैनिकों के सम्मान में हम अपने क्षेत्रीय स्तर पर देश के झंडे को शान से लहराएं। कार्यक्रम में मंजूरमति विद्यालय के छात्र तिरंगा झंडा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद, ब्रजबिहारी बिहारी प्रसाद, मदन मोहन पाठक, विनोद राय, नवीन कुमार टिंकू, बालकृष्णा सिंह, अनिल उरांव, सरिता देवी, अजय कुमार पंकज, अजातशत्रु, पशुपतिनाथ पारस, जगनंदन पौराणिक, मिथुन तमेड़ा, लक्ष्मी नारायण भगत, सुरेश लोहरा, लाल निरंजन नाथ शाहदेव, अशोक चंद्र घोष, विपुल तमेड़ा, विश्वजीत भारती, रामकुमार खेरवार, राजकुमार मुंडा, विवेक चौहान, बाल्मीकि कुमार, सजल कुमार, प्रवीण कुमार, अमरेश भारती, सरस्वती देवी, सचिन सिंघानिया, कृष्ण मोदी, टीपू खान, सरजू साहू आदित्य कुमार, बृजनंदन गोप, राहुल कुमार सहित सैकड़ो युवा शामिल थे।


