गिरिडीह| नगर निगम के वार्ड नंबर 20 में तुलो रविदास की अध्यक्षता में राजद की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष इरफान आलम के नेतृत्व में करीब 40 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इरफान आलम ने कहा कि लोग लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के सिद्धांतों से प्रभावित होकर राजद से जुड़ रहे हैं। सामाजिक न्याय की विचारधारा और दलितों को न्याय दिलाने की भावना को देखकर लोग पार्टी में आस्था जता रहे हैं। बैठक में प्रधान महासचिव शाहबाज अहमद और किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गिरेंद्र प्रसाद यादव मौजूद रहे। दलित समुदाय के लोगों ने संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में तुला रविदास, महेंद्र रविदास, परवलिया देवी, मालती देवी, लक्ष्मी देवी, तितली देवी, कौशल्या देवी सहित कई लोग शामिल हुए।


