संस्थानों में रैगिंग मुक्त माहौल जरूरी : अरविंद

भास्कर न्यूज | गिरिडीह खंडोली प्रौद्योगिकी संस्थान में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर एंटी रैगिंग डे मनाया गया। मौके पर एक संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने की। उन्होंने कहा कि तकनीकी संस्थानों में रैगिंग मुक्त माहौल जरूरी है। छात्रों को ऐसा वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के टीपीओ अनुपम किशोर ने कहा कि संस्थान पिछले 11 वर्षों से रैगिंग मुक्त है। इस परंपरा को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सप्ताह एंटी रैगिंग सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। विद्युत अभियंत्रण विभाग के संधीर कुमार ने रैगिंग के दुष्प्रभावों पर बात की। उन्होंने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के साथ कानूनी सजा की जानकारी दी। यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के रवि रंजन कुमार ने रैगिंग से जुड़ी समस्याओं और मानसिक तनाव के अनुभव साझा किए। विज्ञान एवं मानविकी विभाग के सुनील कुमार शर्मा ने रैगिंग मुक्त संस्थान की आवश्यकता पर जोर दिया। संगोष्ठी में छात्रों ने भी अपने विचार रखे। प्रथम वर्ष के शुभम कुमार, मुस्कान कुमारी, अभिषेक कुमार महतो और अविनाश कुमार ने रैगिंग के खिलाफ अपनी बात रखी। द्वितीय वर्ष के भास्कर कुमार और सुरुचि कुमारी ने भी अपने विचार साझा किए। मौके पर यांत्रिक कार्यशाला इंचार्ज शिव शंकर कुमार, बलराम राणा सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *