15 अगस्त तक हर ​घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाएगी भाजपा, बगोदर की बैठक में लिया निर्णय

बगोदर| हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए गुरुवार को बगोदर बस स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि और बगोदर मंडल प्रभारी महेश मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का विशेष अभियान चलेगा। 14 अगस्त को बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली बगोदर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके बाद बस स्टैंड परिसर में नुक्कड़ सभा होगी। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, पूर्व सैनिकों और वर्तमान सैनिकों के परिजनों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इसके जरिए देशभक्ति का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। महेश मिश्रा ने कहा, यह सिर्फ आयोजन नहीं, राष्ट्रभक्ति को पुनर्जीवित करने का अभियान है। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी निभाएं। तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में कार्यकारी मंडल अध्यक्ष जगदीश महतो, सुदीप जायसवाल, राजू सिंह, संजय चौरसिया, अशोक सोनी, दीपू मंडल, वीरू सिंह, धनंजय सिंह, प्रवीण जायसवाल, मिकी देवी सहित अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *