गिरिडीह|अखिल भारतीय यादव महासभा ने शहर के संकट मोचन मंदिर में कृष्ण जनमाष्टमी को लेकर राजेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक की । मुख्य अतिथि समिति संरक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि दीपक यादव,गबर यादव, रंजित यादव, कृष्ण यादव, महेंद्र यादव,सरजू यादव, अशोक यादव, नंदकिशोर यादव,नमन यादव, अरुण यादव,आशीष यादव उपस्थित रहे। राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जिलेवासियों के सहयोग से लगातार 36 वर्षों से कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। आप सभी जिलावासियों से आग्रह है कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और पुण्य के भागी बनें। अखिल भारतीय यादव महासभा के सभी पदाधिकारियों ने कहा िक इस बार भी धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी।


