पंजाब कांग्रेस MLA खैहरा ने जमानत याचिका वापस ली:विजिलेंस एक्शन की आशंका में लगाई थी, सरकारी वकील बोले- न बुलाया, न नोटिस दिया

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस जांच कर रही है। उन्हें डर है कि विजिलेंस उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। इस मामले में उन्होंने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन सरकारी वकीलों ने बताया कि खैहरा को अभी तक कोई नोटिस भी जारी नहीं हुआ है। इस वजह से खैहरा ने अपनी याचिका वापस ले ली है। सरकारी वकीलों ने यह रखे तर्क
सुखपाल सिंह खैहरा का तर्क था कि वह राजनीतिक मुद्दे उठा रहे हैं, ऐसे में विजिलेंस उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। अदालत में सरकारी वकील ने कहा कि न तो खैहरा को अभी तक इस मामले में बुलाया गया है और न ही उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इस भरोसे के बाद उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली। खैहरा के करीबी को किया गया था अरेस्ट
पंजाब पुलिस ने चार दिन पहले जोगा सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह 2015 में दर्ज एक बड़े ड्रग तस्करी केस में फाजिल्का पुलिस को वांछित था। इस मामले में मार्केट कमेटी ढिलवां के पूर्व चेयरमैन समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फाजिल्का पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, 2 पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक टाटा सफारी गाड़ी बरामद की गई थी। जांच के दौरान ही जोगा सिंह का नाम सामने आया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस व्यक्ति को खैहरा का करीबी माना जाता है। वहीं, इस बार जब जुलाई महीने में विधानसभा सत्र हुआ था, तो उस समय वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा था कि “आप चुप रहें। आपके ड्रग तस्करों से संबंध हैं। आप तस्करों से लंबी बातें करते हैं। हमें आपके बारे में सारी जानकारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *