लुधियाना| मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को प्री-प्राइमरी विंग में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स का जोश और उमंग देखने लायक था। बालवाटिका 1, 2 और 3 के बच्चें कृष्ण, राधा और गोपियों की वेशभूषा में बेहद प्यारे लग रहे थे। पहली और दूसरी के स्टूडेंट्स ने मटकी और बांसुरी बनाकर सजाईं। पूरा दिन उल्लास और खुशियों से भरा रहा। प्रिंसिपल गुरमंत कौर गिल ने स्टूडेंट्स को जन्माष्टमी के महत्व से अवगत कराया और बच्चों व अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अध्यापिका नवजीत कौर पाहुजा और कोऑर्डिनेटर अभिनीत कौर सरना भी बच्चों के साथ इस उल्लासपूर्ण आयोजन में शामिल हुईं।


