कर्मचारी संघ ने इसी माह 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर रहने अपने सभी कर्मचारी साथी से अपील की है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने बताया कि उनकी 11 सूत्रीय मांग में महंगाई भत्ता, लंबित डीए, एरियर्स की राशि को भविष्य निधि खाता में समायोजन किए जाने, वेतन विसंगति दूर किए जाने, प्रथम नियुक्ति तारीख से सेवा-गणना आधार पर समस्त सेवा लाभ समेत अन्य मांग शामिल है। 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर रहकर अपनी आवाज को फेडरेशन के साथ मिलकर शासन तक पहुंचाया जाएगा।


