भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर ओबीसी महासभा जिला इकाई द्वारा खरवत दुर्गा परिसर में मंडल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। “बी.पी. मंडल अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। महासभा ने मंडल आयोग की सिफारिशों को याद कर सामाजिक न्याय को मजबूती देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े का सम्मान किया गया। जिला महासचिव ईश्वर दयाल राजवाड़े ने मंडल जी के योगदान को रेखांकित करते हुए ओबीसी समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संभागीय उपाध्यक्ष गणेश राजवाड़े, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, अशोक जायसवाल, कृष्ण कुमार राजवाड़े समेत कई समाजजन शामिल हुए।


