बच्चों ने अंग्रेजी कहानी वाचन से दर्शकों के जीते दिल

लुधियाना| एचवीएम कॉन्वेंट स्कूल में प्रारंभिक चरण के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी कहानी वाचन प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने कृतज्ञता, दया, सम्मान, ईमानदारी, जिम्मेदारी, टीम वर्क और मदद जैसे मूल्यों पर आधारित नैतिक कहानियां सुनाकर रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को आत्म-अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित करना और सार्वजनिक भाषण व प्रस्तुति कौशल को बढ़ावा देना था। स्कूल प्रधान डीपी शर्मा, चेयरमैन दिलबाग सिंह, प्रबंधक कमेटी के सदस्य और प्रिंसिपल ने प्रतिभागियों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *