लुधियाना में नशा तस्करों ने लहराए पिस्टल:CM हेल्प लाइन पर की थी चिट्टा बिकने की शिकायत,पीड़ित बोला-घर रहते हुए लग रहा डर

पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति को CM भगवंत मान द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर पर नश तस्करों के खिलाफ शिकायत देना भारी पड़ गया है। बदमाशों ने देर रात उस व्यक्ति के घर के बाहर पिस्टल लहराए और डंडे आदि हाथों में पकड़ कर जमकर हुल्लड़बाजी की। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में काफी सहम है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। चिट्टा बचने वालों कि शिकायत करने पर हुआ हमला जानकारी देते हुए दीपक कुमार ने बताया कि धर्मपुरा की गली नंबर 1 में कुछ लोग लंबे समय से चिट्टा बेचते है। कई बार पहले थाने में भी लोगों ने शिकायत दी लेकिन कुछ खास कार्रवाई नहीं हुई। उसने सीएम भगवंत मान द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर पर नशा तस्करों के संबंधी शिकायत की थी। जिसके बाद से नशा तस्करों को इस बारे पता चल गया। अब वह उसे जान से मारने के लिए आए दिन प्रयास कर रहे है। बीती रात भी करीब 2 बजे बदमाशों ने उसके घर पर हमले की कोशिश की। रात के मैं घर पर नहीं था मेरी मां अकेली घर पर थी। नशा तस्करों के हाथों में पिस्टल व अन्य हथियार थे। इलाके में लगे सीसीटीवी में भी पिस्टल के साथ आता युवक नजर आ रहा है। पीड़ित दीपक ने कहा कि वह कपड़े के कारोबारी करता है। अब घर रहने में डर लग रहा है। परिवार के साथ कही घर से बाहर भी नहीं आ जा सकता। बदमाश रात को धमकी देकर गए है कि जहां भी नजर आया तो गोली मार देंगे। पुलिस को अब वह शिकायत दर्ज करवाने जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *