ट्रक ड्राइवर को न्यूड कर मारने वालों पर इनाम घोषित:पता बताने वालों को मिलेगा 2 हजार, नाम गोपनीय रखेंगे; अब तक 2 अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में उत्तर प्रदेश के ट्रक ड्राइवर को न्यूड कर नचा-नचा कर मारने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है, जबकि 2 मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अब बस्तर जिले के SP शलभ सिन्हा ने फरार आरोपियों पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनका पता बताने वालों को ये पैसे दिए जाएंगे। जो भी व्यक्ति फरार दोनों आरोपियों की जानकारी देगा उसके नाम को गोपनीय रखा जाएगा। जिस फॉर्म हाउस में ड्राइवर को न्यूड कर नचा-नचाकर मारा था उसे सील कर दिया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार दरअसल, यह मामला 25 जुलाई का है। 2 अगस्त को पुलिस ने FIR दर्ज की थी। वहीं 4 अगस्त को पुलिस ने इस मामले में शामिल 2 आरोपी नीलम नाग (22) और संजू उर्फ पिंटू (22) को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही अन्य 2 मुख्य आरोपी आयुष राजपूत (27) और मिथिलेश साहू घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि इनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पड़ोसी राज्यों में भी इनके बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल आज 13 अगस्त तक इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। ये है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का रहने वाला खुर्शीद अहमद (34) पिछले 10 सालों से कबाड़ी दुकान संचालक मिथिलेश साहू के यहां ट्रक चलाने का काम कर रहा था। नितिन ने उसे फोन कर गाड़ी लेकर हैदराबाद जाने के लिए बुलाया। खुर्शीद ने मना कर दिया था। जिसके बाद उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर सरगीपाल में स्थित एक फॉर्म हाउस में ले गए। जहां उसे बंधक बनाया। न्यूड किया। फिर नचा-नचा कर बेल्ट से पीटा था। इसके साथ ही परिवार वालों को वीडियो कॉल कर मारपीट करना दिखाया। उनसे 1 लाख रुपए की डिमांड की। फिर इसे बंधक बनाकर हैदराबाद लेकर चले गए थे। यहां भी मारा और शहर से बाहर बीच जंगल में छोड़ आए। ऐसे हुई थी 2 आरोपियों की गिरफ्तारी जब वीडियो वायरल हुआ और पीड़ित ने FIR दर्ज करवाई तो SP शलभ कुमार सिन्हा, ASP महेश्वर नाग के निर्देश पर थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने आरोपियों की तलाश की। टीम पहले फॉर्म हाउस पहुंची। वहां से कुछ साक्ष्य इकट्ठा किए। फिर फॉर्म हाउस को सील किया गया। अब जो 2 मुख्य आरोपी फरार हैं उनके रिश्तेदारों, परिचितों के यहां भी पुलिस की नजर है। आरोपियों को भेजा गया जेल SP शलभ सिन्हा ने कहा कि पुलिस को पता चला था मिथिलेश और आयुष के साथ इस घटना में नीलम और संजू भी शामिल हैं, तो इन दोनों को शहर से ही इनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *