धनबाद के पुराना बाजार में चेकपोस्ट विवाद:टोटो स्टैंड पर बने नए चेकपोस्ट को लेकर दो व्यापारिक संगठन आमने-सामने

धनबाद के पुराना बाजार स्थित टोटो स्टैंड पर नए चेकपोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स और चेंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाजार के बीच तनाव की स्थिति बन गई। पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजय लाल ने चेकपोस्ट का विरोध किया। उनका कहना है कि इससे व्यापारियों और आम जनता को परेशानी होगी। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर 15 अगस्त और रामनवमी जैसे त्योहारों पर मंच लगाया जाता है। चेकपोस्ट बनने से अब यह संभव नहीं होगा। दूसरी ओर, चेंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाजार के अध्यक्ष सोहेब खान ने चेकपोस्ट का समर्थन किया। उनका मानना है कि इससे टोटो संचालन में व्यवस्था आएगी। बुधवार को एसएसपी और यातायात डीएसपी द्वारा चेकपोस्ट का उद्घाटन होना था। लेकिन विरोध के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। विवाद बढ़ने पर बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। अजय लाल ने स्टेशन रोड पर चेकपोस्ट बनाने की मांग की। उनका कहना है कि वहां छिनतई, चोरी और हत्या जैसी घटनाएं होती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *