कोडरमा में स्टेशनरी दुकान से शराब बरामद:25 लीटर अंग्रेजी शराब और 47 लीटर बीयर जब्त, दो दुकानदार गिरफ्तार

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्टेशनरी दुकान से अवैध शराब का भंडार पकड़ा है। एसपी अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के बाद जयनगर थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने कार्रवाई की। टीम ने ग्राम तिलोकरी स्थित महेंद्र मोदी के राशन दुकान और तेतरौन स्थित प्रकाश जनरल स्टोर पर छापेमारी की। दोनों दुकानों से कुल 94 पीस अंग्रेजी शराब (लगभग 25 लीटर) और 80 पीस बीयर (लगभग 47 लीटर) बरामद की गई। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 30 हजार रुपए है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पहला आरोपी तिलोकरी निवासी 63 वर्षीय महेंद्र मोदी है। दूसरा आरोपी तेतरौन निवासी 48 वर्षीय प्रकाश यादव उर्फ राजेंद्र यादव है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जयनगर थाना प्रभारी बबलू कुमार के अनुसार, इन दुकानों में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर व्यापार किया जा रहा था। कोडरमा में लगातार हो रही पुलिस की छापेमारी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *