लुधियाना में रेत से भरा टिप्पर फुटपाथ से टकराया:बिजली का खंभा टूटा, टायर भी फटा; प्रतिंबधित सड़क से जा रहा था ड्राइवर

लुधियाना में रेत से भरा एक टिप्पर फुटपाथ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि फुटपाथ पर लगे सीमेंट के खंभे में लगा बिजली का पोल टूट गया। टिप्पर का टायर फटने के साथ-साथ आगे के टायर भी अलग हो गए। हादसा जगराओं में मंगलवार की देर रात रानी झांसी चौक के पास रायकोट रोड पर हुआ। बरसात के मौसम में सरकारी रेत खदानें बंद होने के बावजूद रेत माफिया सक्रिय है। सतलुज नदी से रात के अंधेरे में अवैध रेत निकाली जा रही है। इस मार्ग पर कई पुलिस नाके हैं। सिधवां बेट जलंधर रोड पर पुलिस का हाई-टेक नाका है। इसके बाद थाना सिधवा बेट, जगराओं में तहसील चौक पर ट्रैफिक पुलिस का नाका है। इसी मार्ग पर दो डीएसपी कार्यालय और एसएसपी का निवास समेत पुलिस लाइन स्थित है। जहां पर पुलिस विभाग के दर्जन भर के करीब बड़े अधिकारी बैठते है। इतना ही नहीं एसएसपी निवास और पुलिस लाइन के बाहर तो 24 घंटे पुलिस कर्मी खड़े रहते है। फिर भी रेत से भरे वाहन बिना रोक-टोक निकल जाते हैं। रेलवे पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। लेकिन रेत से लदे ट्रक इसी पुल से गुजरते हैं। रानी झांसी चौक पर 24 घंटे पुलिस नाका होने के बावजूद यह सब हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *