चंडीगढ़ में 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार:2 पिस्टल और चरस बरामद; गैंगवार की रच रहे थे साजिश, हिमाचल और पंजाब के रहने वाले

चंडीगढ़ में एक गैंगवार की साजिश रचने वाले 4 आरोपियों को चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 1.79 किलो चरस और 2 अवैध पिस्टल बरामद की है। आरोपियों के तार हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से जुड़े हैं। एसपी गीतांजलि खंडेलवाल ने बताया कि एक आरोपी कुख्यात गैंग का शार्प शूटर है, जिसके जरिए बड़े गैंगवार की साजिश भी रची जा रही थी, जिसे समय रहते रोक लिया गया। आरोपियों को ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर रणजीत सिंह की अगुआई में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अमर पंचकूला के क्लब में वेटर का काम करता था और वो खुद भी नशे का आदि है। वहां से वो हिमाचल से चरस लाकर सप्लाई करने लगा। जानिए कैसे पकड़े पुलिस ने आरोपी पहला केस: ऑपरेशन सेल ने सूचना के आधार पर हिमाचल के मंडी निवासी अजीत सिंह उर्फ करम सिंह को मौलीजागरां से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 494.44 ग्राम चरस मिली। वह पहले होटल और क्लब में वेटर था और वहीं से नशे के कारोबार में जुड़ गया था। दूसरा केस: अजीत की निशानदेही पर हिमाचल के कुल्लू निवासी अमर सिंह गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 708 ग्राम चरस बरामद हुई। वह पहले भी 2016 में 1.25 किलो चरस के साथ गिरफ्तार हो चुका है और 12 साल की सजा काट रहा था। हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। तीसरा केस: चंडीगढ़ सेक्टर-27 से हिमाचल के मंडी निवासी ऋषभ देव गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 588 ग्राम चरस मिली। जांच में सामने आया कि वह सब्जी की खेती के साथ-साथ खेतों में चरस उगाकर सप्लाई करता था। चौथा केस: सूचना पर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब निवासी शमशाद अली उर्फ जगी को आईआरबी रोड से पकड़ा गया। उसके पास से 53.90 ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में पता चला कि वह हैप्पी गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर है। वह विदेश में बैठे गैंग लीडर के निर्देश पर हथियार और नशा सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और एक देसी कट्टा भी बरामद किया। वह कई मामलों में भगोड़े है और हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *