कपूरथला DC ने ब्यास से प्रभावित इलाकों की जांच की:सूखा राशन, चारा और साफ पानी उपलब्ध कराने के निर्देश, वेटरनरी डॉक्टर तैनात

कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने आज यानी बुधवार को ढिलवां ब्लॉक के मंड क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ब्यास नदी में बढ़े जलस्तर से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। दौरे के दौरान जल संसाधन विभाग के निदेशक और आप पार्टी के भुलथ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एडवोकेट हरसिमरन सिंह घुमन भी साथ थे। डीसी और घुमन ने मंड कूका गांव में लोगों से मुलाकात की। प्रशासन की ओर से जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। डीसी पंचाल ने एसडीएम डेवी गोयल को जरूरतमंदों को सूखा राशन, पशुओं के लिए हरा चारा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर नावें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वेटरनरी डॉक्टर की टीमें तैनात
जलभराव के कारण मवेशियों को धुस्सी बांध पर लाया गया है। लोगों की मांग पर वहां बिजली की व्यवस्था की जाएगी। पिछले 24 घंटों से जलस्तर 1.10 लाख क्यूसेक पर स्थिर है। जिला प्रशासन पौंग बांध और हरिके हेड पर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से लगातार संपर्क में है। मवेशियों की सुरक्षा के लिए प्रभावित क्षेत्रों में वेटरनरी डॉक्टर की टीमें तैनात की गई हैं। डीसी ने बताया कि कपूरथला जिले में धुस्सी बांध पूरी तरह सुरक्षित हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। दौरे के दौरान एसडीएम भुलत्थ डेवी गोयल और ड्रेनेज विभाग के पूर्व इंजीनियर सुखपाल सिंह भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *