जरूरतमंदों को कंबल के साथ खाने के पैकेट किए वितरित
कोतमा। क्षेत्र में पड़ रही कडाके की ठंड को देखते हुए थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह एवं समाजसेवियों द्वारा नगर के निचली बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों को 50 कंबल के साथ खाने के पैकेट वितरित किए, इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को इस तेज सर्दी में खुद को एवं पूरे परिवार को ठंड से बचाव के बारे में भी जानकारी दी खास तौर से वृद्ध एवं छोटे बच्चों को ठंड से बचने की आवश्यकता ज्यादा रहती है। इस अवसर पर थाना प्रभारी के साथ पार्षद राबिया बेगम, उप निरीक्षक अकबर खान, सपन नामदेव, कपिल उइके, अभय द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


