कोयलांचल में जगह बदल बदल सजा रहे जुआफड़ अपराध रोकने में पुलिस को करनी होगी मषक्कत

कोयलांचल में जगह बदल बदल सजा रहे जुआफड़
अपराध रोकने में पुलिस को करनी होगी मषक्कत
कोतमा।
वार्ड क्रमांक एक में एक शातिर सटोरिया अपने किराने दुकान में सट्टे की पट्टी और मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलवा रहा है। थाना क्षेत्र के आदतन बदमाशो के द्वारा एक बार फिर से कोयलांचल क्षेत्र अंतर्गत पोड़, चोड़ी, बगडुमरा, शिकारपुर, लखनघाट, चोलना सहित सेमरिया, केशवाही, लोढ़ी, सड़ड़ी एवं आस पास के जंगलों में जुआ फड़ सजाया जा रहा है। प्रतिदिन जगह बदल बदल नए अड्डे बना कर फोन के माध्यम से जुआरियो को एकत्रकर दोपहर 1 बजे से देर रात तक जुआ फड़ की आड़ में नाल एवं ब्याज के रुप मे युवाओं, व्यापारियो, श्रमवीरो को लूटा जा रहा है। इन दिनों जुआ, सट्टा, सूदखोरी रूपी अपराध को रोक पाने मे पुलिस पूरी तरह विफल साबित हो रही है। पुलिस को सूचना देने के बाद भी  किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती है। जिससे क्षेत्र मे लगातार जुआ फड़ के कारण चोरी सहित अन्य अपराध भी बढ़ रहें हैं। हाल में ही पुलिस अधीक्षक के द्वारा जुआ रेड निर्देश के बाद भालूमाडा पुलिस ने क्षेत्र के पोड़ी, शिकारपुर सहित आस पास हो रहे जुआ फड़ मे लगातार रेड करते हुए जुआरियों को खदेड़ा जिसके बाद पिछले 1 सप्ताह से कोतमा, बदरा, पसान क्षेत्र के निगरानी बदमाशों के द्वारा संगठित गिरोह बनाकर जुआ को लोढ़ी एवं सडड़ी के जंगलों में खिलवाया जा रहा है। जिससे अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है। लगातार मीडिया की सुर्खियां बनने वाले कुख्यात फड़बाजो के द्वारा कालरी क्षेत्र के कर्मचारियों, युवाओं एवं व्यापारियो को जुआ खेलने के लिए बुलाते है और बुक की आड़ मे नाल एवं ब्याज मे जमकर रुपया वसूला जाता है। 10 प्रतिशत दिन की ब्याज शातिर गिरोह द्वारा संचालित जुआफड़ में सुनियोजित तरीके से लहसूई के कुख्यात सूदखोर के माध्यम से हारे हुए जुआरियो को 10 प्रतिशत दिन ब्याज मे पैसा उधार दिया जाता है और जमकर आर्थिक शोषण किया जाता है। हर दिन वसूले जानी वाली ब्याज के जाल में कालरी श्रमवीर, व्यापारी एवं युवा पीढ़ी को फसाकर सुनियोजित ढंग से लूटा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *