गोबरी के जंगल में पंहुचे दोनों हाथी गजराज का आतंक जारी

गोबरी के जंगल में पंहुचे दोनों हाथी गजराज का आतंक जारी
अनूपपुर।
छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही क्षेत्र से 5 दिन पूर्व एक बार फिर से आए दो नर हाथियों(गजराजो) का कहर निरंतर जारी है जो दिन में जंगलों में ठहरने/विश्राम करने बाद देर रात होने पर वनविभाग की टीम एवं ग्रामीणों को चकमा देते हुए अचानक जंगल के किनारे,गांव से बाहर बसे ग्रामीणों के घरों में अचानक हमला बोलकर घर में तोड़फोड़ कर विभिन्न तरह के अनाजों को अपना आहार बना रहे हैं वहीं अचानक हाथी के घर में तोड़फोड़ करने की आहट होने पर ग्रामीण भाग कर अपनी एवं अपने परिवार के सदस्यों की जान बचा रहे हैं वही वनविभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारीध्कर्मचारी हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी करते हुए ग्रामीणों को सतर्क व सचेत कर रहे हैं देर रात हाथियों के विचरण एवं हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बन्द रखी जा रही है शुक्रवार की रात धनगवां के जंगल से दोनों हाथी निकलते हुए कुसुमहाई, टकहूली, चांदपुर, मुर्रा गुवारी, अमगवा, बेलिया फाटक होते हुए मुख्य मार्ग, रेलवे लाइन एवं तिपान नदी को पार करते हुए शनिवार की सुबह वेलिया, पगना गांव होते हुवे अपने पैतृक स्थल गोबरी के जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं जो देर रात किस ओर कहर बरपाएंगे यह देर रात होने पर ही पता चल सकेगा।
विदित है कि 24 दिसंबर की रात छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही क्षेत्र से दो नर हाथियों का समूह मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी तहसील एवं वन परिक्षेत्र के ग्राम चोलना में प्रवेश करते हुए विगत चार दिनों से चोलना एवं धनगवां के जंगल में दिनभर विश्राम कर रात होते ही अचानक जंगल के किनारे एवं गांव से बाहर बसे ग्राम पंचायत कुकुरगोड़ा,ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई में घरों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचा कर विभिन्न प्रकार की सामग्रियों को अपना आहार बनाया बनाते हुए शुक्रवार की सुबह फिर से धनगवां के जंगल में भलुवानघर टोला के समीप ग्राम चोई में विश्राम करते हुये शुक्रवार की रात होते ही वनविभाग की टीम जो कुकुरगोड़ा एवं चोई के जंगलों में से निकलकर विचरण करने की संभावना को देखते हुए निगरानी में लग रहे लेकिन दोनों हाथी ग्रामीणो एवं वनविभाग को चकमा देते हुए अचानक फिर से जंगल के अंदर जाकर विपरीत दिशा पर ग्राम पंचायत क्योटार के कुशमहाई गांव से लगे पालाडोल टोला में दो घरों पर अचानक हमला कर तोड़फोड़ कर घर के अंदर रखी सामग्री को खाया। नाला पार कर ग्राम पंचायत गोबरी एवं बीट गोबरी के जंगल में अपने पैतृक निवास स्थल पर झुरहीतलैया में पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं दोनों हाथी शनिवार की देर रात गोबरी के किस ओर निकल कर कहर भरपाते हैं या देर रात होने पर ही पता चल सकेगा हाथियों के मुख्य मार्ग पार करने दौरान तथा रेलवे लाइन पार करने की संभावना को देखते हुए रेलवे के द्वारा ट्रेनों की गति को धीमा किया गया जिससे हाथी बिना किसी नुकसान के मुख्य मार्ग एवं रेल लाइन एक बार फिर से सुरक्षित तरह से पार कर सके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *