नक्सलगढ़ के 110 बच्चे मंत्रालय में गृहमंत्री से मिले:विजय शर्मा बोले-आपका उज्ज्वल भविष्य ही हमारी प्राथमिकता है, सरकार आपके क्षेत्र में विकास कर रही

छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कोंटा के अंदरूनी इलाके के 110 बच्चे मंत्रालय पहुंचे। यहां उन्होंने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। ये बच्चे ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। गृहमंत्री ने बच्चों से बातचीत की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार बस्तर के विकास के लिए पूरी तरह से काम कर रही है। गृहमंत्री ने कहा कि सुकमा जिला सालों तक विकास की धारा से वंचित रहा। लेकिन हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि यहां के हर गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और संचार जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचे। उन्होंने भ्रमण पर आए बच्चों से कहा कि आपका उज्ज्वल भविष्य ही हमारी प्राथमिकता है। सुकमा में तेजी से हो रहे विकास काम गृहमंत्री ने कहा कि सुकमा के गांवों में सड़क निर्माण, मोबाइल टावर लगाने, स्कूलों के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सुकमा के दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के तहत वहां तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, ताकि वे अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार आपके साथ है और हर संभव मदद दी जाएगी। आश्वस्त किया कि सुकमा में बेहतर स्कूल, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने रेलवे स्टेशन, मंत्रालय, मॉल, साइंस सेंटर इसके अलावा देखा। उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन को भी देखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *