आदर्श विद्या मंदिर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

सिटी रिपोर्टर | बोकारो आदर्श विद्या मंदिर चास में झारखंड के महान नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गुरुजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान समाजसेवी डॉ. रतन केजरीवाल ने बताया कि विद्यालय की सीबीएसई मान्यता के लिए गुरुजी का योगदान अतुलनीय है। विद्यालय के प्राचार्य रणजीत कुमार ने कहा कि गुरुजी का जीवन समाज सेवा, त्याग और संघर्ष का प्रेरणास्रोत है। सभी ने संकल्प लिया कि गुरुजी के आदर्शों को अपनाएंगे। मौके पर मारवाड़ी पंचायत के अशोक जगनानी, पंकज बंसल, आनंद कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार मानकसिया, हनुमान पिलानिया, अरुण केजरीवाल, प्रधानाचार्य, शिक्षक आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *