लुधियाना। गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन, गुजरखां कैंपस, मॉडल टाउन की छात्राओं ने मई 2025 में आयोजित एम.कॉम चौथे सेमेस्टर परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। गरिमा गिल्होत्रा ने 84.93% अंक हासिल कर यूनिवर्सिटी स्तर पर पांचवां और कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया। करणप्रीत कौर ने 83.5% अंकों के साथ कॉलेज में दूसरा, जबकि सोनप्रीत कौर ने 83.11% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। विशेष बात यह रही कि 18 छात्राओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए।


