नेताओं ने लोगों से कहा- हर घर लहराए तिरंगा

बैकुंठपुर | ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बैकुंठपुर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा की शुरुआत पीजी कॉलेज ग्राउंड से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस ग्राउंड में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए गए। नेताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की शान और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों का प्रतीक है। उन्होंने हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। पुलिस प्रशासन, नगर पालिका व स्वयंसेवकों ने यात्रा की सुचारू व्यवस्था में योगदान दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान से प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। यात्रा का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, कृष्णबिहारी जायसवाल, शैलेष शिवहरे, मोहित पैकरा, वंदना राजवाड़े, शारदा गुप्ता, अरुण जायसवाल, नविता शिवहरे, गायत्री सिंह, आशादेवी सोनपाकर, शिव कुमारी सोनपाकर, रविशंकर राजवाड़े, राजेश सिंह, अशोक जायसवाल, चुन्नी पैकरा, अनिल साहू, बसंत राय, पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *