सुकमा| इस वर्ष 15 अगस्त को भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुकमा जिले के दो ग्राम पंचायतों से संबंधित जनप्रतिनिधि कलमू जोगा एवं भीमसेन वेट्टी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं। यह आमंत्रण उनके कार्यों की सराहना है, साथ ही सुकमा जिले के लिए एक गर्व का विषय भी है। कलमू जोगा जनपद पंचायत सुकमा के ग्राम पंचायत बडेसट्टी के सरपंच हैं तथा भीमसेन वेट्टी जनपद पंचायत कोंटा के ग्राम पंचायत केरलापेदा के सरपंच हैं, दोनों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण समारोह में भाग लेने भारत सरकार द्वारा विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है। उनके साथ प्रोग्राम लीडर पिरामल फाउंडेशन वरुण मिश्रा नोडल अधिकारी साथ हैं। इन दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, ग्रामीण विकास एवं शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई है।


