ट्रांसफार्मर खराब: अंधेरे में हाथियों का खतरा, आंदोलन की चेतावनी

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर खरसोतापारा में पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह क्षेत्र हाथी प्रभावित इलाका है, जहां रात के अंधेरे में हाथियों की आवाजाही बढ़ जाती है। अंधेरा होने के कारण ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण मयंक गुप्ता, सूर्यप्रकाश गुप्ता, विशाल गुप्ता, बनारसी सिंह, सोमारसाय, शिवप्रसाद, रामसेवक सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइनमैन केवल ट्रांसफार्मर देखकर लौट जाता है, जबकि ट्रांसफार्मर पूरी तरह खराब हो चुका है और बदलने की जरूरत है। बरसात के मौसम में बिजली की अनुपस्थिति से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। घरों में अंधेरा, मोबाइल चार्जिंग की समस्या और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *