भास्कर न्यूज| महासमुंद ग्राम पंचायत खल्लारी के खसरा नंबर 1241 रकबा 0.73 हेक्टेयर से गांव के एक व्यक्ति के द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति के द्वारा दीवार बनाकर कब्जा कर लिया है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कब्जा हटवाने की मांग को लेकर कलेक्टर पहुंचे थे। बता दे कि खसरा नंबर 1241 रकबा 0.73 हेक्टेयर ग्राम पंचायत खल्लारी का शासकीय आबादी भूमि है। उक्त भूमि में वार्ड 14,15 व 16 के ग्रामवासियों का आवासीय मकान है जिसका वर्तमान में स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वे भी हो चुका है। साथ ही भू-अधिकार पट्टा अभी शासन द्वारा तैयार किया जा रहा है। बागबाहरा निवासी दिनेश अग्रवाल पिता सजन कुमार अग्रवाल द्वारा अवैध रूप से दीवार का घेराकर कब्जा कर लिया गया है। खल्लारी पंचायत के कुल 16 वार्ड में 4 वार्ड क्रमशः वार्ड 13 से 16 राष्ट्रीय राज्य क्रमांक 353 में स्थित है जहां के निवासियों के लिए एक भी सामुदायिक भवन उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताई। साथ ही अवैध कब्जा हटने पर उपरोक्त भूमि पर सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी आदि का निर्माण कराने के लिए उसके लिए जगह खाला कराने की मांग की है। ताकि सामाजिक व धार्मिक आयोजन के लिए पर्याप्त जगह निर्धारित हो सके। कलेक्टर ने एसडीएम बागबाहरा उमेश कुमार अग्रवाल को जांच के निर्देश दिए है। मौके पर भुनेश्वर सिन्हा, माखनलाल यादव, मिलेश कुमार सिन्हा, शिवांचल सिन्हा, देवेन्द्र बेहेरा धनेश्वरी साहू, कुंजलाल, लक्ष्मी साहू, कौशल्या, कार्तिक, गणपति, राजकुमारी, चुन्नी साहू, मीना पटेल, राजेश, गजानंद, प्रकाश, ईश्वर, बनिता, भोलानाथ, बुधारु, नटवर, राजेश्वर, चांदनी, सरस्वती, डमरु सिन्हा, मुकेश सिन्हा, निकिता, संत कुमार ध्रुव, उमेश कुमार उपस्थित थे।


