बलांगीर| ओडिशा के मुख्यमंत्री के स्पेशल सेक्रेटरी प्रसन्न कुमार षड़ंगी व डॉ. सुरेश षड़ंगी की पूज्य मां का 2 अगस्त को स्वर्गवास हो गया। बुधवार को उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय राजनीतिक चेतना अध्यक्ष विष्णु प्रसाद केडिया,प्रांतीय समाज सुधार अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, बलांगीर शाखा अध्यक्ष संजय अग्रवाल (अनु), महासचिव गजानन अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य छत्रधारी अग्रवाल ने षड़ंगी के निवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रगट की ।


