रांची | श्री राणी सती मंडल की ओर से 44वां वार्षिकोत्सव 17 अगस्त को मारवाड़ी भवन हरमू रोड में धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत सुबह 8.30 बजे गणेश पूजन के साथ होगी। महोत्सव संयोजक पंकज शर्मा ने कहा कि मुख्य आकर्षण कोलकाता के प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचक व भजन गायक सौरभ व केशव मधुकर होंगे। 501 सुहािगन महिलाओं के साथ राजस्थानी वेशभूषा में मंगल पाठ व भजनों की प्रस्तुति देंगे। उपाध्यक्ष राजेंद्र केडिया ने बताया कि मंगल पाठ के लिए प्रवेश पत्र मारवाड़ी भवन से प्राप्त कर सकते हैं। सफल आयोजन के लिए विनोद झुनझुनवाला, राजेश पोद्दार, मनोज अग्रवाल व अन्य लगे हैं।


