सरगुजा में विधायक से विवाद पर पद से हटाए-गए BMO:MLA टोप्पो ने की थी निलंबन की अनुशंसा; बीएमओ ने लगाया था अभद्रता का आरोप

सरगुजा जिले के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और बतौली BMO के बीच विवाद के बाद BMO को पद से हटा दिया है। सड़क हादसे के बाद गंभीर घायल मरीज के इलाज में लापरवाही और उसे टाटा मैजिक वाहन में डालकर रेफर करने से भड़के विधायक ने BMO को सस्पेंड करने की अनुशंसा की थी। जिसके बाद संयुक्त संचालक ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। जांच में दोषी पाए जाने पर CMHO ने कार्रवाई करते हुए डॉ संतोष सिंह को सस्पेंड कर दिया। वहीं, BMO ने आरोप लगाया था कि विधायक टोप्पो ने एम्बुलेंस ड्राइवर को थप्पड़ मारा था। समर्थकों ने BMO से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की थी। मूल पद पर भेजे गए BMO डॉ संतोष सिंह विधायक से विवाद के बाद बुधवार (13 अगस्त) की शाम CMHO सरगुजा डा. प्रेम सिंह मार्को ने आदेश जारी कर BMO डॉ संतोष सिंह को प्रभार से मुक्त करते हुए उन्हें मूल पदस्थापना PHC बटईकेला के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। डॉ संतोष सिंह को मुख्यालय बटईकेला में रहकर कर्तव्य का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। CMHO ने डॉ अखिलेश भगत, मेडिकल आफिसर बतौली को BMO का प्रभार सौंपा है। उन्हें तत्काल पदभार ग्रहण करने कहा गया है। बताया गया है कि डॉ संतोष सिंह मूल पदस्थापना PHC में होने के बावजूद जुगाड़ में लंबे समय से BMO बने हुए थे। संयुक्त संचालक की बनाई गई जांच टीम की रिपोर्ट मिलने पर उनके खिलाफ आगे कार्रवाई हो सकती है। यह था मामला जानकारी के मुताबिक, 10 अगस्त की रात ​​​​​​अंबिकापुर से सीतापुर जा रहे बाइक सवार दंपती को नेशनल हाईवे 43 में मंगारी के पास तेज रफ्तार कार सवारों ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक, उसकी पत्नी एवं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हॉस्पिटल पहुंचने पर मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। हॉस्पिटल में 3 एम्बुलेंस खड़े होने के बावजूद उसे दो घंटे बाद टाटा मैजिक वाहन के डाले में बैठाकर रेफर किया जा रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो ने नाराजगी जताई थी और BMO को सस्पेंड करने की अनुशंसा की थी। BMO ने कहा था कि विधायक ने एम्बुलेंस चालक को बुलाकर उसे थप्पड़ मारा और समर्थकों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए OPD बंद करने की भी बात कही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *