कार की सीक्रेट चेंबर में मिले 4 करोड़:खैरागढ़ में चेकिंग के दौरान पकड़ाए गुजरात के 2 युवक, पुलिस को किसी बड़े नेटवर्क आशंका

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में गुरुवार को चेकिंग के दौरान एक कार से 4 करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए हैं। इस मामले में कार सवार गुजरात के दो युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को आशंका है कि यह रकम किसी बड़े नेटवर्क की हो सकती है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। दरअसल, ईतवारी बाजार एमसीपी प्वाइंट पर रूटीन चेकिंग चल रही थी। इस दौरान महाराष्ट्र पासिंग कार को रोका गया। युवकों के संदिग्ध व्यवहार के कारण कार की गहन तलाशी की गई। इस दौरान सीटों के नीचे बने सीक्रेट चैंबर में नोटों के बंडल मिले। आयकर विभाग करेगा जांच पुलिस ने रकम को लेकर युवकों से दस्तावेज मांगा, लेकिन उन्होंने कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं किया। जिसके बाद पुलिस ने कार और कैश के जब्त कर वडोदरा निवासी पारस पटेल (36) और पाटन निवासी अक्षय पटेल (30) रकम हिरासत में लिया। वहीं इस पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है। जानिए पुलिस ने क्या कहा? इस मामले में थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो (MH-12 WZ-0696) से 4,04,50,000 कैश बरामद किया गया है। सीट के नीचे बने चेंबर से रकम बरामद हुई है। करीब 18 लाख का स्कॉर्पियो भी जब्त किया गया है। पुलिस ने धारा 106 के तहत कैश के साथ 18 लाख रुपए की कीमत का वाहन भी जब्त कर लिया है। कैश के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर BNSS धारा 106 के तहत रकम और वाहन जब्त कर मामला आयकर विभाग को सौंपा गया है। ………………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में कार से 1.66 करोड़ कैश मिला:गाड़ी के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे;पुलिस को हवाला-सट्टे की रकम होने का शक रायपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने इनोवा कार से 1 करोड़ 66 लाख रुपए कैश बरामद किया था। रकम कार के एक सीक्रेट चेंबर में छिपाकर रखा गया था। कार का नंबर 23 BH 8886 है। गाड़ी में 500 के ढाई-ढाई लाख रुपए के 65 बंडल थे। इसके अलावा 100 और 200 रुपए की गड्डियां थी। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *