कोरबा के देवपहली में डूबने से नाबालिग की मौत:परिवार के साथ पिकनिक पहुंचा था, नहाने के दौरान गहरे पानी में गया

कोरबा के देवपहली में पिकनिक मनाने गए एक 15 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम कश्यप के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक शुभम अपने परिवार के साथ सुबह बिलासपुर से यहां पिकनिक मनाने पहुंचा था। इस बीच नहाने के दौरान शुभम गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने शुभम को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ज्यादा गहराई में चले जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों की मदद से काफी देर बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। तब तक शुभम की मौत हो चुकी थी। गांव के लोगों ने पूरे मामले की जानकारी 112 को दी। जिसके बाद आरक्षक हिमाचल कामर और वाहन चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद शुभम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की माने तो अभी स्कूलों की छुट्टी होने की वजह से काफी संख्या में लोग देवपहली पिकनिक मनाने आ रहे हैं। इस दौरान पानी की गहराई जाने बिना ही लोग पानी में नहाने उतर जाते हैं, जिसके चलते इस तरह के हादसे होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *