रायपुर में युवक को मारकर मछली-शराब पार्टी की:उसी के गमछे से गला घोंटा, सबूत मिटाने कपड़े जलाए; मोबाइल तालाब में फेंका, पैसों का विवाद

रायपुर में पैसों के विवाद के चलते एक युवक को उसी के गमछे से गला घोंटकर मार डाला। मर्डर के बाद हत्यारों ने शराब और मछली पार्टी की। फिर सबूत मिटाने के लिए उस गमछे को जला दिया जिससे गला घोंटा था। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। मारने के बाद आरोपियों ने आरंग-राटाकाट रोड पर झाड़ियों के बीच युवक की लाश को फेंक दिया था। आरोपी ने बताया कि जब भी लेनदेन क्लियर करने की बात होती तो मृतक उसे गाली देता था। इन सबसे पीछे छुड़वाने उसने दोस्तों संग मिलकर मर्डर का प्लान किया। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद जानकारी के मुताबिक, मृतक गिरिजा शंकर (28 साल) राजमिस्त्री का काम करता था। वह ग्राम भोथली का रहने वाला था। 11 अगस्त की सुबह घर से काम पर निकला था, लेकिन काम अधूरा छोड़कर बीच में ही चला गया था। उसे अंतिम बार मधुसूदन लोधी के साथ देखा गया था। संदेह के बाद पुलिस ने मधुसूदन को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की। मधुसूदन ने बताया कि वह दोनों साथ में मिस्त्री का काम करते थे। कुछ हफ्ते पहले ही पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जब भी लेनदेन क्लियर करने की बात होती तो गिरिजा शंकर उसके साथ अक्सर गाली-गलौज करता था। वह मधुसूदन को उसकी पत्नी के सामने ही बुरा भला बोलता था। दोस्तों के साथ मिलकर बनाया मर्डर का प्लान मधुसूदन गिरिजा शंकर से पीछा छुड़वाना चाहता था। तब उसने गिरिजा को मारने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने 5 अन्य युवकों को पैसे का लालच दिया। प्लान के मुताबिक मधुसूदन ने गिरिजा शंकर को शराब पिलाने के बहाने राटाकाट रोड के पास नहर के किनारे बुलाया, जहां अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने गिरिजा शंकर के साथ मिलकर जमकर शराब पी। फिर मधुसूदन ने गमछा से गिरिजा शंकर का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों में डिगेश्वर लोधी, अजय निशांत, नीलकंठ लोधी, जयप्रकाश लोधी और कमल लोधी शामिल है। आरोपी ने जिस गमछे से गिरिजा शंकर की हत्या की थी। उसे पास के ही तालाब में जला दिया। फिर गिरिजा शंकर के मोबाइल को तोड़कर तालाब में फेंक दिया। इसके बाद मधुसूदन ने सभी दोस्तों को मछली और शराब की पार्टी दी। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले रायपुर ASP दौलत राम पोर्ते ने बताया कि पुलिस को मंगलवार (12 अगस्त) की सुबह आरंग-राटाकाट रोड पर शराब दुकान जाने वाले नाले के पास झाड़ियों के बीच एक लाश मिली थी। घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी पर मृतक की बाइक भी मिली थी। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की, तब आरोपियों तक पहुंची। हालांकि, पुलिस ने आसपास पूछताछ के बाद 6 हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक और मोबाइल जब्त किया है। …………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर के 3 दोस्तों का धमतरी में मर्डर…VIDEO:धारदार हथियार से मारा, विक्ट्री-पोज में ली सेल्फी; लाश देख बेहोश हुई बहन, बदमाशों का निकला जुलूस छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर के 3 दोस्तों का मर्डर हुआ है। ढाबे के बाहर हुए विवाद में 3 दोस्तों को 8 बदमाशों ने धारदार हथियार से मार डाला। 2 युवकों ने भागकर जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर राजनीति भी शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *