कांग्रेस नेता “श्रीभा” का निधन:पत्नी के निधन से दुखी दोस्त को गले लगाया, फिर खुद ही तोड़ दिया दम

बीकानेर शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। “श्रीभा” के नाम से विख्यात व्यास शनिवार को अपने मित्र के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। इस दौरान दोस्त को गले लगाया और उसकी बाहों में ही दम तोड़ दिया। व्यास को तुरंत पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के नजदीकी और अपने हास परिहास के लिए विख्यात श्रीलाल व्यास शहर कांग्रेस में अर्से से किसी न किसी पद पर रहे। कभी ब्लॉक अध्यक्ष तो कभी उपाध्यक्ष बने। व्यास के मित्र प्रेम व्यास की पत्नी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। अपने मित्र के दुख में शामिल होने के लिए श्रीभा उनके घर पहुंचे। प्रेमजी को गले लगाया। अचानक श्रीभा ने शरीर निढाल होकर छोड़ दिया। मित्र प्रेम व्यास घबरा गए। श्रीभा को संभाला लेकिन वो बेहोशी की स्थिति में थे। आसपास के लोग तुरंत उन्हें पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स पहले से तैयार थे लेकिन वहां पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के साथ ही शहर कांग्रेस और डॉ. बी.डी. कल्ला के समर्थकों में निराशा फैल गई। दो-तीन दिन पहले उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में कार्डियक स्पेशलिस्ट के समक्ष अपनी हृदय संबंधित समस्या को रखा भी था। व्यास के मित्र और शहर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता डॉ. बिट्‌ठल बिस्सा ने उनके निधन को शहर कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *