छत्तीसगढ़ प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने 22 अगस्त को सामूहिक हड़ताल का ऐलान किया है। यह निर्णय 13 अगस्त को बलरामपुर के शासकीय महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक नंदकुमार देवांगन ने की। जिला पर्यवेक्षक डॉ नृपेंद्र सिंह और विकास कुमार कश्यप भी मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। धरना-प्रदर्शन का आह्वान फेडरेशन ने सभी कर्मचारियों से 22 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर जिला मुख्यालय में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। बैठक में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया। इन्हें नियुक्त किया गया संगठन सचिव नए पदाधिकारियों में शिव प्रसाद रवि को जिला उपसंयोजक, देवनारायण गुप्ता को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुजूर को संगठन सचिव और संतोष सिंह को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। जिला फेडरेशन महासचिव रमेश कुमार तिवारी के प्रस्ताव पर सभी नियुक्तियां सर्वसम्मति से की गईं।


