पहले दिन पेश होगा पहला अनुपूरक बजट:विधानसभा का मानसून सत्र 22 से 28 अगस्त तक चलेगा

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अब 22 अगस्त से 28 अगस्त तक आयोजित होगा। इस सत्र में चार कार्यदिवस होंगे। 23 अगस्त को शनिवार और 24 अगस्त को रविवार के साथ ही 27 अगस्त को भी अवकाश होगा। सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। वहीं 25 अगस्त को प्रश्नकाल व अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। 26 अगस्त को प्रश्न काल के बाद राजकीय विधेयक पेश होंगे और अन्य राजकीय काम मांगे। 28 अगस्त को प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयक और गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे। मानसून सत्र एक अगस्त से सात अगस्त तक निर्धारित किया गया था। लेकिन चार अगस्त को राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन के कारण सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। सत्र स्थगन के बाद विधानसभा सचिवालय ने अब संशोधित तिथि जारी की है। इसके अनुसार मानसून सत्र 22 अगस्त से फिर शुरू होगा। इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यो को पूरा करने की कोशिश करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *