चतरा में स्वतंत्रता दिवस की सभी तैयारियां पूरी… जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

जिले में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय पर्व को लेकर चारों ओर उल्लास का माहौल है। इस अवसर पर मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां सुबह 9:05 बजे झंडोतोलन किया जाएगा। झंडोतोलन का कार्य उपायुक्त कीर्तिश्री जी करेंगी। समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और स्टेडियम को आकर्षक रूप से सजाया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी झंडोतोलन किया जाएगा। समाहरणालय में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री सुबह 8:00 बजे झंडोतोलन करेंगी। अनुमंडल कार्यालय, चतरा में सुबह 8:35 बजे अनुमंडल पदाधिकारी मो0 जहूर आलम झंडा फहराएंगे।शहीदों को नमन करने के लिए सुबह 8:15 बजे फांसी तालाब स्थित शहीद स्मारक पर, सुबह 8:25 बजे पोस्ट ऑफिस के पास बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर, और सुबह 8:40 बजे शहीद विनय भारती पार्क में माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं, रेडक्रॉस कार्यालय में सुबह 8:30 बजे झंडोतोलन होगा। इधर, राष्ट्रीय पर्व को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह है। वे स्कूल कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे हैं और विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री खरीद रहे हैं। शहर में जगह-जगह तिरंगा और अन्य सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं, जहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *